यूपी में किसानों को बड़ी राहत, गेहूं MSP ₹160 बढ़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ₹160 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।
अब गेहूं का MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया गया है। प्रदेश में 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी, जिसके लिए 6,500 खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

