ईद पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एक दिन में 100 करोड़ कमाकर रचा इतिहास
धुरंधर 2 ने ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया।
सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया है।
देशभर में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, कई थिएटर 24 घंटे खुले रहे और शो हाउसफुल चल रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ की यह सफलता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

