8:38 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

हजरत लटूरी पीर साहब के उर्स में चादरपोशी कर मांगी मुल्क व कौम की खुशहाली की दुआएं

बदायूं। शहर के मोहल्ला खाकरोवान मुस्तफागंज में हजरत लटूरी पीर र०अ० का सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी मनाया गया।

बता दें मोहल्ला मुस्तफा गंज में हजरत लटूरी पीर रहमतुल्लाह अलैहि का मजार है जिसका हर साल, सालाना उर्स मनाया जाता है। गुरुवार देर शाम को मरहूम अफसर खां के घर से मजार शरीफ के लिए आरिफ खां व शारिफ़ खान तमाम अकीदतमंदों के साथ चादर लेकर रवाना हुए। इससे पूर्व नात ख़्वां हज़रात ने बेहतरीन नात ओ मनकबत पेश कर समां बांध दिया। सलातो सलाम के साथ अकीदतमंद चादर लेकर दरगाह पर पहुंचे जहां चदरपोशी कर लोगों ने अपने परिवार, कौम और मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। देर रात कुल की फातिहा के बाद आरिफ खान, शारिक खां ने लंगर तकसीम किया।

इस मौके पर मौलाना मुस्तकीम, साबिर खां, आरिफ खान, शारिफ खां, शम्स मुजाहिदी बदायूंनी, नसीम खां, राशिद ख़ान, नसीम अख्तर, यामीन खां, यासीन खान, मु० हमजा अली खान, हसनैन अली खां, फैसल, अदनान, जुनैद, अब्दुल, आतिफ, मुहम्मद अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस