2:44 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर के गढ़ी खानपुर में मां कामाख्या शक्ति पीठ में निकली कलश यात्रा

इस्लामनगर बदायूं 20 मार्च।

मां कामाख्या शक्ति पीठ नवदुर्गा दरबार सिद्धधाम गांव गढ़ीखानपुर पर 16 वें वार्षिक महोत्सव का आज धूमधाम से आयोजन किया गया।

बीते दिवस महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर महोत्सव शुरू किया गया, डीजे बैंड बाजे के साथ महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ नगर भ्रमण कर सप्त कुंडीय चंडी विशाल यज्ञ वेद मंत्रों के साथ शुरू किया।

पूज्य गुरु मां ने सभी को नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दी कहा कि इस समय प्रकृति भी बदलाव करती है हमें नवरात्रों में माता की पूजा अर्चना करनी चाहिए सिद्ध दात्री सभी के मनोरथ पूर्ण करती है, मेला प्रबंधक नीरज चौहान ने बताया कि यज्ञ पूर्ण नवरात्रे प्रातः 7 बजे से होगा , 23 तारीख से मेला में रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

26 मार्च को चैत्र अष्टमी गुरुबार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी
अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि इस बार शोभायात्रा की विशेष तैयारी की गई है , इस मौके पर रीता चौहान, बीकेश, राघव,साक्षी,आकांक्षा, रंजना, रजनी, नीलम, आदि महिलाओं ने सहभागिता की सोनू राघव, मयंक , मृत्युंजय, सुनील, रवेंद्र , जयविन्द, अनुराग, विनीत, तरुण, रामफल, आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हल्का इंचार्ज भूरे सिंह के साथ पुलिस की विशेष व्यवस्था रही ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.