5:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मेरठ में बेटे ने पिता की ईंट से हत्या

मेरठ में बेटे ने पिता की ईंट से हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

मेरठ सिटी के जेल चुंगी इलाके में एक युवक ने अपने ही पिता की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी अमन सुबह अपने पिता राजेश के साथ शराब पी रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में अमन ने ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे राजेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह परिवार मूल रूप से Bihar का रहने वाला है और करीब दो दशक से मेरठ में रह रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस