3:22 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मुंबई में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापे में कई सिलेंडर जब्त

मुंबई के वरली इलाके में खाद्य वितरण विभाग ने छापेमारी कर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा किया। वरली नाका के गणपतराव कदम मार्ग स्थित सूरज वल्लभदास इलाके में कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए।

छापे में एचपी गैस के 5 किलो के 6 भरे और 58 खाली सिलेंडर, जबकि Super गैस के 4 किलो के 64 और 12 किलो के 19 भरे सिलेंडर मिले। इसके अलावा अलग-अलग आकार के 25 खाली सिलेंडर भी अधिकारियों ने जब्त किए।

विज्ञापन एक्सप्रेस