मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में एक विवाह समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया जब एक ही दुल्हन के लिए दो बारात पहुंच गईं। युवती का रिश्ता बाबरी , शामली , उत्तर प्रदेश , निवासी युवक प्रदीप से तय हुआ था, लेकिन शादी से एक दिन पहले उसके भाई की मौत हो गई, जिसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
जल्दबाजी में परिवार ने मेरठ के एक युवक से रिश्ता तय कर दिया। तय समय पर दोनों दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। जांच में दुल्हन के नाबालिग होने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। दोनों बारातें वापस लौट गईं। अब बाल कल्याण समिति दुल्हन की उम्र की जांच करेगी, जिसके बाद ही विवाह को लेकर अंतिम फैसला होगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

