मुरादाबाद जिले के बिलारी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के करीब तीन महीने बाद एक नवविवाहिता बस स्टैंड से अपने पति को पकौड़ी लाने भेजकर अचानक गायब हो गई।
पति के मुताबिक उसे शक है कि पत्नी मायके के एक युवक के साथ चली गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

