आधी रात प्रेमी संग पकड़ी गई बहू, सास की गला दबाकर हत्या; खुलासे के बाद बहू और प्रेमी जेल
मथुरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। विवाहिता हिना का पड़ोसी आदिल से संबंध था। 2 मार्च की रात दोनों घर में साथ थे, तभी सास अनवरी की नींद खुल गई और उन्होंने बहू को डांटा। आरोप है कि इसके बाद हिना और आदिल ने मिलकर अनवरी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया। बाद में कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे मामला खुल गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

