।
बदांयू 11 मार्च।
बदांयू जिले में मक्का बुवाई का काम जोरों पर है। किसानों ने सरसों और आलू की फसल के बाद मक्का की खेती शुरू कर दी है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। मक्का की खेती करने वाले किसानों को अच्छी कीमत मिलने की संभावना है, खासकर जब इसकी मांग चारा और इथेनॉल बनाने वाली कंपनियों से बढ़ रही है।
कृषि बैज्ञानिकों ने मक्का की खेती के लिए किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी है, जैसे कि मेड पर बुवाई करना, संतुलित खाद देना और सही सिंचाई करना। इससे उत्पादन बढ़ेगा और मुनाफा भी बढ़ेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

