




किशनगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एहसान रजा 18 महीने बाद दुबई से घर लौटा था। आरोप है कि उसकी पत्नी समरीन ने अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी।
बताया जा रहा है कि समरीन और सिराज अंजुम के बीच अवैध संबंध थे। पति के विदेश में रहने के दौरान समरीन दो महीने की गर्भवती हो गई थी। राज खुलने के डर से पत्नी ने अपने मायके बुलाने का बहाना बनाया और रास्ते में सिराज से एहसान रजा की हत्या करवा दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

