12:02 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मकान खरीद को लेकर मुज़फ्फरनगर में विवाद, हिन्दू संगठन ने उठाई मांग

मुज़फ्फरनगर में मकान खरीद को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिन्दू बाहुल्य इलाके में मुस्लिम परिवार द्वारा मकान खरीदने पर कुछ हिन्दू संगठनों ने नाराज़गी जताई है।

बताया जा रहा है कि पहले इस मामले में समझौता हुआ था, लेकिन उसके लागू न होने पर हिन्दू संघर्ष समिति के नेता एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मुस्लिम परिवार से मकान खाली कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मकान किसी हिन्दू परिवार को ही बेचा जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस