

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का खुलासा करते हुए एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग सुंदर युवती के जरिए अमीर लोगों को सेक्स का ऑफर देकर होटल में बुलाता था और वहां उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।
आरोपियों पर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने या रेप की एफआईआर कराने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप है। इसी तरह का एक मामला Haridwar में दर्ज कराकर समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने युवती वर्जिना के साथ आफताब, रियासत और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग का सरगना परवेज फरार है, जिसकी तलाश जारी है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

