3:41 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

क्या कहते हैं – आपके साप्ताहिक सितारे: आचार्य राजेश कुमार शर्मा

क्या कहते हैं – आपके साप्ताहिक सितारे: आचार्य राजेश कुमार शर्मा

9 से 15 मार्च 2026

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर।

सूर्य कुंभ में, 15 को आधीरात 1.08 से मीन राशि में।
चंद्रमा 9 को सुबह 9.29 से वृश्चिक राशि में।
11 को रात्रि 10.00 से धनु राशि में।
14 को सुबह 09.32 से मकर राशि में।
मंगल कुंभ में।
बुध कुंभ में वक्री।
वृहस्पति मिथुन में वक्री, 11 को सुबह 8.58 से मार्गी।
शुक्र मीन राशि में।
शनि मीन राशि में।
राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में।
गोचर के अनुसार आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।

1 – मेष राशि
मेष राशि के जातकों को चाहिए कि आवश्यक कार्यों में सोमवार से ही सावधानी बरतें क्योंकि समय कुछ विपरीत प्रारंभ हो रहा है। ऐसा समय शुक्रवार तक रहेगा।
अनुकूल काम नहीं होने से मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विरोधी कुछ सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा में व्यय होगा, लेकिन परिश्रम के अनुपात में लाभ कम होगा।
अतः धैर्य रखें और निर्णय सोच-समझ कर लें।
शनिवार से आगे रविवार तक आपका समय अच्छा रहेगा, जो मन के मुताबिक लाभकारी सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करिए। कार्य स्थल पर प्रशंसा होगी और आय के नये स्रोत भी बन सकते हैं।
सुझाव – अनावश्यक विवादों से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार के बाद लेना अधिक लाभकारी रहेगा।
हनुमानजी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नारंगी

2 – वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का समय चल रहा है। ऐसा बुधवार तक रहेगा।
थोड़ा धैर्य रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखिए। यह समय समस्याओं के समाधान का है। शत्रुओं का नाश होगा। मान-सम्मान के साथ-साथ कार्य व्यवसाय में भी वृद्धि होगी।
इस समय का सदुपयोग करें।
क्योंकि गुरुवार से रविवार अपराह्न तक थोड़ा तनाव रह सकता है। यात्रा में खर्च अधिक होगा। जरूरी कामों में सावधानी बरतें। योग और आध्यात्म का सहारा लेना उचित होगा। क्रोध और जल्दबाजी से बचें। थोड़ा धैर्य रखें।
सुझाव – आर्थिक निर्णय सोच-समझ कर लें और यात्रा के दौरान सामान व दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें।
माता लक्ष्मी की आराधना करना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – इंडिगो

3 – मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को पहले दिन से ही कार्यों को सावधानी पूर्वक करना होगा।
जिसके परिणामस्वरूप शुक्रवार तक का समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। विरोधी वर्ग परास्त होगा। नये कार्य की योजना बनेगी।
शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी। बाहर की यात्रा की योजना बनेगी। अपने आवश्यक कार्यों के लिए समय का सदुपयोग करें।
क्योंकि शनिवार से आगे रविवार तक कामों में मन नहीं लगेगा। किसी न किसी रूप में मानसिक तनाव बना रह सकता है। ऐसे में थोड़ा धैर्य जरूरी होगा। आवश्यक काम सावधानी पूर्वक करें। अधिक निवेश सोच समझ कर करें।
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में ही महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करें।
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हल्का नीला

4 – कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए पहले दिन से बुधवार तक ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण जरूरी कामों में अवरोध आने से मन में खिन्नता आएगी।
ऐसे में भविष्य के प्रति अज्ञात भय और क्रोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत पर ध्यान के साथ धैर्य रखें । पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में अत्यधिक व्यस्तता बढ़ेगी।
इसके बाद गुरुवार से रविवार तक अनुकूल समय की शुरुआत हो रही है। पिछले दिनों के रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुसार रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
समय का सदुपयोग करें। सार्थक यात्रा होगी। मांगलिक समारोहों में भाग लेंगे। साथ ही पारिवारिक कार्यों के लिए भविष्य की योजना बनेगी। मित्रों के बीच समय बीतेगा और अच्छे समाचार मिलेंगे।
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

5 – सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को सोमवार से समय का सोच-समझ कर सदुपयोग करना आवश्यक होगा।
क्योंकि शुक्रवार तक अधिकांश समय प्रतिकूल रहेगा। पारिवारिक कामों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। लेकिन मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ध्यान भी रखें।
थोड़े से विपरीत समय के कारण मन विचलित रहेगा और अज्ञात भय बना रह सकता है। अध्यात्म और योग का सहारा लेना उचित रहेगा। मौसम सम्बंधित बीमारियां बढ़ सकती हैं।
शनिवार से आगे रविवार तक के समय में मन के अनुकूल स्थितियां शुरू हो रही हैं। अच्छे काम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंदी परास्त होंगे और नये कार्य की योजना बनेगी।
सुझाव – सप्ताह के अंत में महत्वपूर्ण निर्णय लेना अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
भगवान विष्णु की आराधना करें और आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल

6 – कन्या राशि
कन्या राशि वालों को चाहिए कि सोमवार से बुधवार के बीच लोगों से सामंजस्य बना कर काम करें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है।
समय का सोच-समझ कर सदुपयोग करें तो अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। विरोधी वर्ग परास्त होगा।
लेकिन इसके बाद गुरुवार से आगे रविवार तक का समय थोड़ा विपरीत रहेगा। सोचे हुए काम नहीं हो पाने से मन उदास रहेगा। अपने और परिवार जनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आवश्यक कामों को सोच समझ कर पूरा करें।
सुझाव – इस समय अनावश्यक खर्च और विवाद से दूर रहना ही बेहतर रहेगा।
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। लाभ होगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – बैगनी

7 – तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।
पहले दिन से बुधवार तक के समय में आपको चाहिए कि लोगों के साथ मधुर सम्बन्ध बना कर रखें। मौसम के अनुसार सुपाच्य भोजन लें।
गुरुवार से शुक्रवार के बीच का समय बहुत अच्छा है। बाहरी संपर्कों से लाभ और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मनोरंजन के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।
नये कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
समय का सदुपयोग करें, क्योंकि इसके बाद यानि शनिवार से रविवार के बीच परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। समय थोड़ा प्रतिकूल जा सकता है।
इस बीच आवश्यक कामों को सावधानी से और धैर्य के साथ सोच-समझ कर पूरा करें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मन दुविधा में रहेगा।
सुझाव – महत्वपूर्ण निर्णय गुरुवार और शुक्रवार के बीच लेना अधिक लाभकारी रहेगा।
मां दुर्गा की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हल्का हरा

8 – वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा।
सोमवार से बुधवार तक का समय बेहतरीन और लाभ का रहेगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे।
गुरुवार से शुक्रवार के बीच खान-पान स्वास्थ्य के अनुरूप करें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। कामों में जल्दबाजी नहीं करें।
इसके बाद यानि शनिवार से रविवार तक का समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपके काम की सराहना होगी। मन के अनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्वियों पर प्रभावी रहेंगे।
विवादित और पुराने कामों को धैर्य से पूरा करें। मन को शंकालु मत बनाएं। तनाव के समय योग, ध्यान और प्रकृति का सहारा लें।
सुझाव – पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सप्ताह का अंतिम भाग अनुकूल रहेगा।
हनुमानजी की आराधना करें। लाभ होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – हल्का लाल

9 – धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार से बुधवार तक का समय काफी व्यस्त रहेगा। समय पर काम नहीं हो पाने के कारण थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।
कुछ चुनौतियां भी होंगी। खर्च ज्यादा होगा और लाभ कम। सेहत का ध्यान रखें और परिवार जनों के साथ समय बिताएं। लंबी यात्रा में सावधानी बरतें।
आवश्यकता पड़ने पर बड़ों की सलाह लें। मानसिक तनाव से दूर रहें।
धैर्य रखें, क्योंकि गुरुवार और शुक्रवार का समय मन के लिए अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें। नये लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे लाभ देगा।
शनिवार और रविवार तक का समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। बात-व्यवहार में संयम बरतें। खान-पान मौसम के अनुसार करें तथा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
यदि योजना बना कर सावधानी पूर्वक काम करें तो बेहतर रहेगा।
सुझाव – सप्ताह के मध्य में नए संपर्क और योजनाओं पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा।
आध्यात्म और योग के साथ-साथ भगवान शिव का ध्यान करें। लाभ होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

10 – मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय पहले ही अच्छा चल रहा है, जो आगे बुधवार तक व्यापार में वृद्धि का रहेगा। नई जिम्मेदारियां आएंगी। कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुरूप रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
गुरुवार और शुक्रवार के बीच परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतें। अधिक खर्च से बचें। आवश्यक कार्य सोच-समझ कर करें। मन में कुछ भ्रम जैसा बना रह सकता है।
इसके बाद शनिवार और रविवार तक आपका समय मन के अनुकूल प्रारंभ हो रहा है। पिछली परेशानियां दूर होंगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
गरिष्ठ और तामसिक भोजन से दूर रहें।
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में मिले अवसरों का पूरा लाभ लेने का प्रयास करें।
भगवान शिव की साधना करें। लाभ होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नीला

11 – कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक का अधिकांश समय कार्य व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
समय का सदुपयोग करें। नये लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे लाभ देगा।
लेकिन ध्यान रखें कि शनिवार और रविवार का समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।
काम अधिक होने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। योजना बना कर सावधानी पूर्वक काम करें। खर्च सोच-समझ कर करें।
मन में भ्रम की स्थिति होने पर आध्यात्म और योग के साथ-साथ भगवान शिव का ध्यान करें। लाभ होगा।
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में शुरू किए गए कार्य आगे चलकर अच्छे परिणाम दे सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हल्का नीला

12 – मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए पहले दिन से बुधवार तक का समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा।
इस बीच काम बढ़ने से कुछ मानसिक तनाव अधिक हो सकता है। लोगों पर समझदारी से भरोसा करें। महत्वपूर्ण कार्य सावधानी से करें।
सेहत पर ध्यान दें। योग और प्रकृति के बीच समय बिताना लाभकारी रहेगा।
धैर्य रखें क्योंकि इसके बाद यानि गुरुवार से आगे रविवार तक का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए संपर्क बनेंगे।
अपने अच्छे स्वभाव और व्यवहार के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय पर काम पूरे होंगे।
सुझाव – सप्ताह के अंतिम दिनों में नए अवसरों का लाभ लेने का प्रयास करें।
विष्णु सहस्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नारंगी

अगला साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च को।
तब तक
स्वस्थ रहें – सुरक्षित रहें।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
9897158598

विज्ञापन एक्सप्रेस