2:34 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

तीसरे खिताब पर नजर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है। अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर सकता है और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगा।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सबसे बड़े हथियार माने जा रहे हैं।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी मजबूत मानी जा रही है। कीवी टीम के पास फिन एलन, Glenn Phillips और कप्तान Mitchell Santner जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस