बलिया के बैरिया तहसील में एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने कुत्ते के काटने के बाद डीएम से 8 दिन की छुट्टी मांगी है। उन्होंने पत्र में बताया कि कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे गहरा घाव हो गया और खून रुक नहीं रहा है।
हाथ में चोट होने की वजह से उन्होंने सिग्नेचर की जगह अंगूठा लगाकर अवकाश का आवेदन दिया। इसके बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने 6 मार्च से 13 मार्च तक 8 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

