3:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

T20 सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए प्रार्थना, क्या अंग्रेजों को फिर धूल चटाएगा भारत ?


उझानी बदांयू 5 मार्च।

आज शाम 7 बजे टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी। यह निर्णायक मैच होगा,जो तय करेगा कि फाइनल में न्यूजीलैंड से कौन भिड़ेगा।

टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में आज शाम 7 बजे भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए प्रार्थना हो रही है। मौजूदा प्रदर्शन, संतुलित टीम और संयोजन को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
मैच को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।

क्रिकेट प्रशंसक प्रदीप शर्मा कहते हैं कि भारत की बल्लेबाजी इस समय शानदार फॉर्म में है। अगर शुरुआती ओवर अच्छे रहे तो इंग्लैंड पर दबाव बन जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ी योगेश प्रताप सिंह बताते हैं कि स्पिन गेंदबाजी में भारत को साफ बढ़त है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में यह निर्णायक साबित होगा।

केशव गर्ग कहते हैं कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित खेल दिखाया है। क्षेत्ररक्षण और डेथ ओवर गेंदबाजी हमारी ताकत है। क्रिकेटर विक्रम वर्मा बताते हैं कि बड़े मैचों का अनुभव भारत के पास ज्यादा है। मुझे भरोसा है कि टीम फाइनल में जरूर पहुंचेगी।भारत की जीत तय है। पिछले दो मैचों में जिस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। वह उल्लेखनीय है।

विज्ञापन एक्सप्रेस