7:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ हिरदेश कठेरिया (ग्रामीण) द्वारा कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ हिरदेश कठेरिया (ग्रामीण) द्वारा कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

सहसबान (बदायूं) निरीक्षण के दौरान जिसमें अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, मालखाना, हवालात, और शस्त्रों की जांच की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति), और लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए गए।
अभिलेखों की जांच: अपराध रजिस्टर, बीट सूचना, भूमि विवाद रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर आदि का गहन अवलोकन किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था: हवालात, शस्त्रागार (मालखाना) और मैस का निरीक्षण कर साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई व निर्देश: लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण, रात्रि गश्त बढ़ाने, और अपराधियों का डेटा अद्यतन (update) करने के लिए निर्देशित किया गया। भवन मरम्मत: थाना परिसर में निर्माणाधीन कार्यों व बाउंड्री की मरम्मत के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.