12:02 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपी– एमपी में दिल्ली पुलिस की रेड, एक हिरासत में

राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रेड कर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक गाड़ी भी सीज की गई है।

मामले की जांच में स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच भी शामिल हैं। इससे पहले FIR दर्ज कर चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में करीब 10 लोग शामिल थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ नारेबाजी की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस