1:33 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गोरखपुर में शादी समारोह से मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, ड्रोन फुटेज से खुलासा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी समारोह के दौरान 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अशोक निषाद नामक युवक बच्ची को समारोह से उठाकर पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची के कुछ देर तक दिखाई न देने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शादी में शूटिंग के लिए लगाए गए ड्रोन कैमरे की फुटेज देखने पर एक युवक बच्ची को ले जाता साफ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर परिजन उसी दिशा में पहुंचे, जहां बच्ची घायल अवस्था में मिली।

विज्ञापन एक्सप्रेस