12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अलवर कलेक्ट्रेट में सादगी भरी शादी

अलवर कलेक्ट्रेट में सादगी भरी शादी: IAS अदिति वार्ष्णेय ने IAS माधव भारद्वाज संग रचाई कोर्ट मैरिज

राजस्थान के अलवर में एक अनोखी और सादगी भरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। अदिति वार्ष्णेय और माधव भारद्वाज ने अलवर कलेक्ट्रेट चैंबर में बेहद सादगी के साथ कोर्ट मैरिज की।

इस शादी में न बैंड-बाजा था, न पंडित और न ही बारात। दोनों अधिकारियों ने परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।

अदिति वार्ष्णेय वर्तमान में गुजरात के जामनगर में एसडीएम पद पर तैनात हैं, जबकि माधव भारद्वाज अलवर में एसडीएम हैं। सादगी भरे इस विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस