3:21 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली में हाई अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर संभावित निशाने पर

दिल्ली में हाई अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर संभावित निशाने पर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। इनपुट्स के मुताबिक लाल किला के आसपास और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) निशाना बना सकता है। IED हमले की साजिश रचे जाने की आशंका जताई गई है।

सूत्रों के अनुसार, 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद बदले की मंशा से भारत में बड़ी आतंकी वारदात की कोशिश की जा सकती है।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस