बहराइच में दर्दनाक घटना: प्रसव पीड़ा में महिला ने खुद पेट काटा, बच्ची को दिया जन्म
उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला ने घर में अकेले होने के कारण सब्जी काटने वाले चाकू से अपना पेट काट लिया।
बताया जा रहा है कि भयावह कदम के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। गंभीर हालत में उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महिला के पति की 6 महीने पहले मौत हो चुकी थी और वह घर में अकेली थी। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

