देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अगले 6 महीनों में 5G सेवाएं लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के चेयरमैन Robert Ravi के अनुसार, पहले 4G नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से 5G की शुरुआत होगी।
सबसे पहले दिल्ली में 5G की सॉफ्ट लॉन्चिंग की जाएगी, फिर बड़े शहरों और बाद में ग्रामीण इलाकों तक सेवा पहुंचाई जाएगी।
गौरतलब है कि 2015 में BSNL को 4G लाइसेंस समय पर नहीं मिला, जिससे निजी कंपनियों को बाजार में बढ़त मिली। फिलहाल देश में 5G सेवाएं मुख्य रूप से Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea दे रही हैं।
BSNL के 5G लॉन्च से टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

