12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

AI पर केंद्र का बड़ा एक्शन, आज से नए सख्त नियम लागू

केंद्र सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक कंटेंट को लेकर नए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब AI से बने फोटो, वीडियो और ऑडियो पर ‘AI Generated’ लेबल लगाना अनिवार्य होगा।

सरकार के निर्देश के मुताबिक सोशल मीडिया कंपनियों को आपत्तिजनक कंटेंट 3 घंटे के भीतर हटाना होगा।

नए नियमों के तहत बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री, धोखाधड़ी, हथियारों से संबंधित जानकारी फैलाने या किसी व्यक्ति की नकल (डीपफेक) करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इन कदमों से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता बढ़ेगी और दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस