कानपुर में पुलिस ने फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 9 राज्यों की 14 यूनिवर्सिटीज से जुड़ी करीब 900 नकली दस्तावेज बरामद हुए।
कानपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि 21 हजार रुपये में फर्जी हाईस्कूल मार्कशीट तैयार की जाती थी। मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

