4:12 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

फर्जी STF अधिकारी बनकर लाखों की ठगी, अयोध्या में आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। फर्जी STF अधिकारी बनकर जमीन बैनामे के नाम पर लाखों रुपये वसूलने वाले शातिर ठग अजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का अधिकारी बताकर लोगों को झांसा देता था और फर्जी आईडी दिखाकर भरोसा जीतता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में करीब 4 लाख रुपये की ठगी की। कार्रवाई के दौरान उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड और वाहन बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस