1:37 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी से नामांकन शुरू

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें खाली होने जा रही हैं, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश सहित कई सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग ने इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

आयोग के मुताबिक नामांकन 23 फरवरी से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि 9 मार्च तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस