लाल किले के पीछे संदिग्ध कार से दो पकड़े, फर्जी NIA अधिकारी बनकर कर रहा था ठगी
दिल्ली के लाल किला के पीछे बुधवार को गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार से दो लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से एक की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी मुदस्सर के रूप में हुई, जबकि दूसरा नाबालिग है।
पूछताछ में मुदस्सर ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अधिकारी बताते हुए पहचान पत्र दिखाया, जो जांच में फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार वह फर्जी आईडी के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था।
दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

