8:03 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं से चलकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम लखनऊ में भाग लेकर गिरफ्तार हुए बदायूं के कांग्रेसी

बदायूं 17 फरवरी 2025 आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर,जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में प्रातः 5:00 बजे तीन छोटी गाड़ियों से प्रांतीय आवाह्न पर विधानसभा घेरो कार्यक्रम में भाग लेने हेतु लखनऊ पहुंचे लखनऊ पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव माननीय अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी प्रदीप नरवाल के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी वहां पर गिरफ्तार होने के बाद इको गार्डन लखनऊ में रखा गया एवं सायं या 4:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया।
बदायूं से कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रीमती उपासना सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी,सुरेश राठौर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी , नरेश पाल शर्मा,उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुन्नालाल पाल,धर्मेंद्र कुमार,नदीम जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव विनोद यादव,रमेश पाल , शराफत हुसैन, श्याम कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस