मेरठ से पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, जासूसी और स्लीपर सेल बनाने का आरोप
मेरठ पुलिस ने लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रहने, बेटी के साथ मिलकर फर्जी पासपोर्ट बनवाने और बिना अनुमति विदेश यात्रा करने के आरोप हैं।
पुलिस के मुताबिक महिला पर देश की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजने और ISI से जुड़े होने की भी आशंका है। साथ ही उस पर स्लीपर सेल तैयार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में जांच एजेंसियां गहराई से पूछताछ कर रही हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

