6:40 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शादी से पहले संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, कहा – ‘सावधानी जरूरी’

सुप्रीम कोर्ट ने शादी का वादा कर संबंध बनाने और बाद में विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की है। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से पहले लड़का-लड़की को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उस समय दोनों एक-दूसरे को पूरी तरह नहीं जानते।

कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में हर केस की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए तथ्यों को ध्यान से देखना जरूरी है। यह टिप्पणी उस मामले में आई है जिसमें आरोपी पर शादी का वादा कर संबंध बनाने और बाद में मुकरने का आरोप है। अदालत की टिप्पणी के बाद सहमति, भरोसे और कानूनी पहलुओं पर बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस