4:57 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

कलश यात्रा के साथ भिलौलिया में भागवत कथा का शुभारंभ

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव भिलौलिया में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें महिलाओं ने पीताम्बर धारण कर सिर पर पीले कलश रखकर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा में सहभागिता की। कथा व्यास के रूप में मैनपुरी से पधारी साध्वी शिवांगी माधव ने प्रथम दिवस भागवत महापुराण का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, वीरेश सिंह यादव, भुवनेश यादव, गोपाल सिसौदिया, मुन्ना बाबू शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.