8:18 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती -सराय सावल गांव में घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव

उघैती थाना क्षेत्र के सराय सावल गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

उघैती थाना क्षेत्र के सराय सावल गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला की पहचान हमजदी बेगम पत्नी इब्राहिम के रूप में हुई है। वह रविवार रात अपने घर में अकेली रह रही थीं, जब उनका शव संदिग्ध हालत में पाया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

महिला के छह बेटे हैं, जो परिवार सहित बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बेटों को घटना की जानकारी दी। सोमवार देर रात घर पहुंचे बड़े बेटे अकील ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चोरी के बाद मारपीट कर उनकी मां की हत्या की गई है।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.