8:25 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कानपुर में आवारा सांड का हमला, सब्जी लेने निकले बुजुर्ग की मौत

यूपी के कानपुर में आवारा सांड के हमले में 82 वर्षीय बुजुर्ग प्रकाश नारायण की मौत हो गई। वह घर से पैदल सब्जी लेने निकले थे, तभी रास्ते में सांड ने अचानक हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में आवारा पशुओं को लेकर लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन एक्सप्रेस