3:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली के ढाबे में चल रहा था देह व्यापार, 3 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार

यूपी के बरेली जिले के भोजीपुरा इलाके में बड़े बाईपास स्थित ‘अपना ढाबा’ में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। सीओ हाईवे और भोजीपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर मौके से तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों में ढाबा मैनेजर कुंवर पाल यादव, ग्राहक शोभा राम राजपूत, नाजिम और परवेज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ढाबा एक रिटायर्ड दरोगा का है, जिसे संचालक गजेंद्र सिंह किराए पर चला रहा था। छापे के दौरान गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार संचालक की तलाश जारी है।

प्रदीप कुमार प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस