2:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

31 साल पुराने धोखाधड़ी केस में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार

31 साल पुराने धोखाधड़ी केस में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, पटना आवास से देर रात कार्रवाई

पटना में शुक्रवार (6 फरवरी 2026) देर रात पुलिस ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम रात करीब 10:30 बजे पहुंची, लेकिन समर्थकों और सांसद के विरोध के चलते तीन घंटे से अधिक समय तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार करीब 12:15 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस सिविल ड्रेस में आई थी और उन्हें साजिश का शक हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है।

यह कार्रवाई 1995 में दर्ज एक धोखाधड़ी मामले में की गई है। गर्दनीबाग थाने में दर्ज FIR संख्या 552/1995 के अनुसार, शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने मकान व्यक्तिगत उपयोग के नाम पर किराए पर लिया, लेकिन बाद में उसे राजनीतिक कार्यालय बनाकर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस