5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

लगातार गिरावट के बाद चांदी में उछाल, 7 फरवरी को दाम ₹2.85 लाख प्रति किलो पहुंचे

लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद शनिवार 7 फरवरी 2026 को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सुबह बाजार में चांदी ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई, जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत ₹2,75,000 प्रति किलो थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी मजबूत हुई और इसका भाव बढ़कर 77.77 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। MCX पर भी चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार में निवेशकों और कारोबारियों के बीच हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस