9:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर यूपी में बवाल, लखनऊ में FIR दर्ज

‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर यूपी में बवाल, लखनऊ में FIR दर्ज; मायावती ने कहा- ब्राह्मण समाज का अपमान

‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज को लेकर उत्तर प्रदेश में विवाद बढ़ गया है। ब्राह्मण समाज ने वेब सीरीज के टाइटल और कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। बढ़ते विरोध के बीच सीएम योगी के निर्देश पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में वेब सीरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सरकार ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए केंद्र सरकार से वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस