राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत नें सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में बाल विवाह प्रबंध जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया की अध्यक्षता में सौ दिवसीय बाल विवाह भारत मुक्ति बनाने के लिए बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला कार्यक्रम किया जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों को शपथ दिलाई गई कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और गैर कानूनी है जो बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य और विकास में बाधा और बालक बालिकाओं के सपने को साकार होने से रुकती है क्षेत्र वासियों से संकल्प लिया गया कि अगर किसी को भी संज्ञान मिले की बाल विवाह हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल संस्थान एवं पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, बाल कल्याण विभाग, पंचायत और सरकार को दें बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम मैं अपना सहयोग प्रदान करें बाल विवाह मुक्ति भारत बनाने के कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, संगीता दोहरी, लाखन सिंह, मीना चौधरी, गीता सिंह, आदि महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

