उत्तराखंड के देहरादून जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर विकासनगर क्षेत्र के क्वानू के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 33 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

