10:14 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: 9वीं मंजिल से कूदने पर 3 नाबालिग लड़कियों की मौत

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: 9वीं मंजिल से कूदने पर 3 नाबालिग लड़कियों की मौत

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी के टावर बी-1 में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब 2:15 बजे 9वीं मंजिल की बालकनी से कूदने के बाद तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है।
SSP शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तीनों को तत्काल लोनी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस