10:56 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आगरा में दबंगों का खौफ: 40 घरों पर लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर

आगरा के भगवान नगर ब्लॉक-ए में दबंग परिवार की कथित हिंसा और धमकियों से लोग दहशत में हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि करीब 40 घरों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगा दिए गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सनी और उसके पिता शाहनवाज आए दिन झगड़ा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करते हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने और उल्टा धमकाने के आरोप लगे हैं। पार्षद भी इस स्थिति से नाराज हैं। पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक पलायन करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस