11:07 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

चोटी वाले मियां साहब का उर्स 9 फरवरी से, 13 को चादर, 14 को कुल शरीफ

बदायूं। शहर के मोहल्ला वैदों टोला चक्कर सड़क स्थित हज़रत शाह नसीरउद्दीन हुसैन, हसनी हुसैनी, रहमतुल्लाह अलैह, चोटी वाले मियां साहब का उर्स 09 फरवरी दिन सोमवार से शुरू होगा। 13 फरवरी दिन शुक्रवार शाम बाद नमाज़ अस्र मोहल्ला फरशोरी टोला में शाहिद हुसैन, साजिद हुसैन नसीरी के घर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चादर दरगाह जाएगी। 14 फरवरी शनिवार सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। उर्स में शहर के अलावा दूर दराज से आए अकीदतमंद शामिल होते हैं। यह जानकारी दरगाह के मुरीद राशिद हुसैन नसीरी, सालिम हुसैन नसीरी, मौलवी शाहिद हुसैन के पोत्र और साजिद हुसैन नसीरी के पुत्र मोहम्मद अरशद नसीरी, बीलम मियां ने दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस