9:07 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थीयों ने डिप्टी सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थीयों ने डिप्टी सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

लखनऊ 2 फरवरी।

UP में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में उनकी पैरवी सही से नहीं कर रही है, जिससे मामला लटका हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ।

प्रदर्शन व उपमुख्यमंत्री के आवास का घेराव कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का मुक्की हुई वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती बसों में ठूंस-ठूंस कर भरकर ले गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस