5:01 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -गेहूं की फसल को भाया मौसम का बदला मिजाज, पैदावार बढ़ने के आसार

बदांयू -गेहूं की फसल को भाया मौसम का बदला मिजाज, पैदावार बढ़ने के आसार।

बिल्सी बदांयू 1 फरवरी।

बदले मौसम ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। हाल के दिनों में लगातार जारी कोहरे और सर्दी सौगात के रूप में गेहूं की फसल के लिए जीवनदायिनी बन रही है। वहीं, किसान भी इससे खुश हैं और वे इस प्राकृतिक बदलाव को फसल के लिए वरदान स्वरूप देख हैं। साथ ही वे उम्मीद जता रहे हैं कि इस मौसम की मेहरबानी से उनकी मेहनत रंग लाएगी।

इस वर्ष जिले में डेढ लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गेहूं की खेती की गई है, जिससे लगभग दो लाख किसान प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। बीते 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। अधिक तापमान के कारण फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने किसानों की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। बारिश, कोहरा और ठंड के चलते खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे गेहूं की बढ़वार और दाने बनने की प्रक्रिया अनुकूल हो गई है। इसका सीधा असर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ने की संभावना है।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस