बिजली विभाग की लापरवाही आयी सामने,कुंवरगांव बिजली घर के पास का मामला
नगर कुंवरगांव के बिजली घर से चंद कदमों की दूरी पर, टीवीएस बाइक एजेंसी के पास बिजली का एक खंभा काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस खंभे में अक्सर ही करंट उतर आता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुध लेने नहीं पहुंचा है। सड़क किनारे स्थित होने के कारण यहां से राहगीर, ग्राहक और दोपहिया वाहन चालक तथा स्कूली बच्चों के साथ साथ अन्य लोग भी लगातार गुजरते रहते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस टूटे खंभे को ठीक नहीं किया गया, तो किसी दिन जान-माल का नुकसान हो सकता है।
नगरवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

