7:34 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, सवारियां बाल-बाल बचीं

सहसवान (बदायूं)।
बदायूं–मेरठ हाईवे पर चौकी नंबर चार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सवारियां लेकर जा रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में बैठीं सवारियां बाल-बाल बच गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निसार अहमद पुत्र अंसार अहमद, निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद, थाना सहसवान के रूप में हुई है।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फरार वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.