11:18 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, खिड़की तोड बाहर निकली सवारियां

मथुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बस में आग लग गई। बस बांदा से दिल्ली जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे खिड़की-दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग लगने की घटना मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया कस्बे के समीप हुई, जहां बस में अचानक आग लग गई। आग की लातों ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। राया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस