1:57 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन 27 जनवरी को

जिला विज्ञान क्लब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में महान भारतीय गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की स्मृति में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन जनपद के सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं परिसर में दिनांक 27 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य है श्रीनिवास रामानुजन की विरासत और गणित में उनके योगदान पर गैारवान्वित महसूस करना, छात्रों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाना और उन्हें गणितीय अध्ययन और कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करना,आम जनता के बीच साक्षरता और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना।
इस कार्यक्रम में जनपद की सभी शिक्षण संस्थानों की कक्षा 6 व इससे उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी, गणित शिक्षक और शोधकर्ता गणित और इसकी प्रासंगिकता के बारे में अधिक जानने में रुचि रखने वाले आम लोग प्रतिभाग करेंगे।
विद्यार्थियों के बीच गणित प्रश्नोत्तरी एवं गणित पर आधारित पोस्टर मॉडल आदि प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई जाएगी।
गणित विषय की विद्वानों के माध्यम से वृत्त चित्रों एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से रामानुजन के जीवन और कार्य को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय ने उक्त कार्यक्रमों के संचालन के लिए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं विवेक जौहरी को आदेशित किया है।कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ अधिकारी गण का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
2 फरवरी 2026को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर, 7 फरवरी 2026 को जीलाट पब्लिक स्कूल आलापुर रोड बदायूं में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम तथा 9 फरवरी 2026 को बदायूं इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ककराला रोड बदायूं में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब,विवेक जौहरी ने देते हुए जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षार्थियों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है ‌

विज्ञापन एक्सप्रेस